scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशलाल किले के निकट दशहरा उत्सव में शामिल हुईं सोनिया

लाल किले के निकट दशहरा उत्सव में शामिल हुईं सोनिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी मंगलवार को यहां लाल किले के निकट दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं।

वह नव श्री धार्मिक लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल और कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर सोनिया गांधी के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की तस्वीरें साझा कीं।

पार्टी ने कहा, ‘आज सोनिया गांधी जी दिल्ली के नव श्री धार्मिक लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं। दशहरा का यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य हमेशा असत्य पर भारी होता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।’

सोनिया गांधी ने राम, सीता और लक्ष्मण का तिलक किया। इसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भाषा हक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments