scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर की सभी पांच लोकसभा सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन जीतेगा: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रसूल वानी

जम्मू कश्मीर की सभी पांच लोकसभा सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन जीतेगा: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रसूल वानी

Text Size:

जम्मू, 23 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख विकार रसूल वानी ने सोमवार को दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी पांच सीट पर जीतेगा।

उन्होंने प्रदेश में करीब एक दशक से विधानसभा चुनाव नहीं कराने को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहा।

वानी ने कहा कि भाजपा को आगामी चुनावों में वैसी ही करारी शिकस्त मिलेगी, जैसी उसे करगिल परिषद चुनाव में मिली है। जम्मू-कश्मीर में 2018 से निर्वाचित सरकार नहीं है और प्रदेश में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे।

वानी ने किश्तवाड़ में पत्रकारों से कहा, “उन्होंने (भाजपा ने) अपनी हार को कमतर करने के लिए गलत सूचना फैलाने का अभियान चलाने की कोशिश की। भविष्य में विधानसभा और संसदीय चुनावों में भी उसे इसी तरह की (करगिल परिषद चुनाव जैसी ही) हार का सामना करना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि भाजपा हार के डर से करीब एक दशक से जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने से बच रही है।

उन्होंने चुनावों में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की संभावनाओं पर भरोसा जताया। वानी ने कहा, ”जम्मू-कश्मीर की सभी पांच सीट पर विपक्षी गठबंधन जीतेगा।”

भाषा

नोमान सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments