scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलभारत ने दो स्पर्धाओं में सभी पदकों के साथ पैरा एशियाई खेलों का शानदार आगाज किया

भारत ने दो स्पर्धाओं में सभी पदकों के साथ पैरा एशियाई खेलों का शानदार आगाज किया

Text Size:

हांगझोउ, 23 अक्टूबर (भाषा) भारत ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 और पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धाओं में तीनों पदक जीत कर सोमवार को यहां पैरा एशियाई खेलों का शानदार आगाज किया।

  शैलेश कुमार  ने  ऊंची कूद टी63 और प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो एफ51 में स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

  कुमार ने 1.82 मीटर का एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हमवतन मरियप्पन थंगावेलु (1.80 मीटर) और गोविंदभाई रामसिंगभाई पाधियार (1.78 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

इस प्रतियोगिता में यही तीन भारतीय ही प्रतियोगी थे।

पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में सूरमा ने 30.01 मीटर का एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि धरमबीर (28.76 मीटर) और अमित कुमार (26.93 मीटर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

इस स्पर्धा में केवल चार प्रतियोगी थे, जिसमें सऊदी अरब के राधी अली अलार्थी 23.77 मीटर के थ्रो के साथ अंतिम स्थान पर रहे।

  मोनू घनगास ने पुरुषों की गोला फेंक एफ11 स्पर्धा में 12.33 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की कैनो वीएल2 स्पर्धा में प्राची यादव ने 1:03.147 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments