मुंबई, 13 अक्टूबर ( भाषा ) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि आईओसी ने चूंकि मुक्केबाजी के लिये किसी नियामक ईकाई को मान्यता नहीं दी है तो 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में उसके शामिल किये जाने पर फिलहाल रोक है जबकि आधुनिक पेंटाथलन और भारोत्तोलन का सुझाव दिया गया है ।
आईओसी के कार्यकारी बोर्ड की दो दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई । यहां 15 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले आईओसी के 141वें सत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ।
आईओसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा ,‘‘ आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने मूल खेल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं रहे तीन खेलों ( मुक्केबाजी, आधुनिक पेंटाथलन और भारोत्तोलन) की भी समीक्षा की । फरवरी 2022 में हुए आईओसी सत्र में लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में मूल खेल कार्यक्रम में 28 खेलों को शामिल करने को मंजूरी दी ।’’
आईओसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की मान्यता वापिस लेने के आईओसी सत्र के फैसले के बाद आईओसी ने ओलंपिक मुक्केबाजी के लिये किसी और नियामक ईकाई को मान्यता नहीं दी है । इसलिये लॉस एंजिलिस खेलों में मुक्केबाजी को शामिल किये जाने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है ।’’
भाषा मोना पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
