scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलभारत ने मर्डेका कप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की

भारत ने मर्डेका कप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की

Text Size:

कुआलालंपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) भारत ने 13 अक्टूबर से कुआलालंपुर में होने वाले मर्डेका फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बुधवार को 23 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की।

मर्डेका टूर्नामेंट तीन टीमों का होगा जिसमें भारत, ताजिकिस्तान और मेजबान मलेशिया शामिल होंगे क्योंकि फलस्तीन की टीम मंगलवार को अंतिम समय में प्रतियोगिता से हट गई।

संशोधित प्रारूप के अनुसार भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में 13 अक्टूबर को मलेशिया से भिड़ेगी जबकि इस मैच की विजेता टीम 17 अक्टूबर को ताजिकिस्तान से खेलेगी।

भारत ने इस प्रतियोगिता में दो बार 1959 और 1964 में भाग लिया और दोनों बार उपविजेता रहा।

भारत टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, विशाल कैथ।

डिफेंडर: निखिल पुजारी, रोशन सिंह, संदेश झिंगन, अनवर अली, मेहताब सिंह, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, सुभाशीष बोस।

मिडफील्डर: सुरेश सिंह, अनिरुद्ध थापा, रोहित कुमार, सहल अब्दुल समद, ब्रैंडन फर्नांडिस, लालियानजुआला चांग्ते, उदांता सिंह, महेश सिंह नाओरेम, लिस्टन कोलासो, नंदकुमार सेकर।

फारवर्ड: सुनील छेत्री, मनवीर सिंह।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments