scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलभारतीय पुरूष सेपकटकरॉ टीम एशियाई खेलों से बाहर

भारतीय पुरूष सेपकटकरॉ टीम एशियाई खेलों से बाहर

Text Size:

हांगझोउ, 10 सितंबर ( भाषा ) भारतीय पुरूष टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद एशियाई खेलों की सेपकटकरॉ स्पर्धा में दक्षिण कोरिया से हारकर बाहर हो गई ।

आखिरी ग्रुप मैच में भारत को कोरिया ने 2 . 1 से हराया ।

सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये भारत को यह मैच हर हालत में जीतना था लेकिन उसने पहला सेट 16. 21 से गंवा दिया । दूसरा सेट 21.16 से जीतकर वापसी की लेकिन निर्णायक सेट फिर 21 . 16 से गंवा दिया ।

भारतीय टीम ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रही । जापान और फिलीपींस इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि ग्रुप ए से इंडोनेशिया और म्यामां ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

भारत को पहले मैच में जापान ने 2 . 0 से , दूसरे में सिंगापुर ने 2 . 0 से और फिर फिलीपींस ने 2 . 0 से हराया था ।

भारत ने अब तक एशियाई खेलों में सेपकटकरॉ में एक ही पदक जीता है जो 2018 में पुरूषों के रेगु वर्ग में मिला था ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments