scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलभारत ने पुरूषों की कबड्डी में बांग्लादेश को हराया

भारत ने पुरूषों की कबड्डी में बांग्लादेश को हराया

Text Size:

हांगझोउ, तीन अक्टूबर (भाषा) रिकॉर्ड सात बार की चैम्पियन भारतीय पुरूष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों के ग्रुप मैच में मंगलवार को बांग्लादेश को 55 . 18 से हराकर अपने अभियान का आगाज किया ।

पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें इस बार फिर स्वर्ण अपने नाम करने पर है । भारतने हाफटाइम तक 24 . 9 की बढत बना ली थी ।

नवीन कुमार गोयत और अर्जुन देशवाल ने 12वें मिनट में लगातार हमले बोले । बांग्लादेश ने भी पहले हाफ में पवन सेहरावत और गोयत पर हमला बोला लेकिन वह नाकाफी था ।

पिछली बार की रजत पदक विजेता महिला कबड्डी टीम को पहले मैच में सोमवार को चीनी ताइपै ने 34 . 34 से ड्रॉ खेला ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments