scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलभारत ने पुरूषों की केनोए युगल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य जीता

भारत ने पुरूषों की केनोए युगल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य जीता

Text Size:

हांगझोउ, तीन अक्टूबर ( भाषा ) भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सालाम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषों की केनोए 1000 मीटर युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने 3 : 53 . 329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया ।

एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है । भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था ।

उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को रजत पदक मिला ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments