scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलअक्टूबर में दुर्गापूजा से पहले कोलकाता आयेंगे रोनाल्डिन्हो

अक्टूबर में दुर्गापूजा से पहले कोलकाता आयेंगे रोनाल्डिन्हो

Text Size:

कोलकाता, दो अक्टूबर (भाषा) ब्राजील के विश्व कप विजेता फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो दुर्गापूजा से पहले कोलकाता आयेंगे ।

तीन बार के बलोन डिओर विजेता रोनाल्डिन्हो से पहले पेले, डिएगो माराडोना और लियोनेल मेस्सी भारत आ चुके हैं ।

रोनाल्डिन्हो ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा ,‘‘ मैं इस साल अक्टूबर के बीच में पहली बार कोलकाता आऊंगा । कोलकाता में ब्राजील के बड़े प्रशंसक हैं और मैं उनसे मिलने को बेकरार हूं ।’’

वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिलकर उन्हें जर्सी भेंट करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि वह बंगाल के दादा ( सौरव गांगुली ) से क्रिकेट भी सीखना चाहेंगे ।

उनके यहां 16 अक्टूबर को आने की संभावना है और दो दिन रूककर वह ढाका जायेंगे । यहां चैरिटी मैच खेलने के अलावा वह फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षुओं से भी बात करेंगे ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments