scorecardresearch
Friday, 20 February, 2026
होमखेलचीन ने एशियाई खेलों के वॉलीबॉल में भारत को हराया

चीन ने एशियाई खेलों के वॉलीबॉल में भारत को हराया

Text Size:

हांगझोउ (चीन) एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम रविवार को यहां एशियाई खेलों में  मौजूदा चैंपियन चीन के हाथों हार के साथ खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी।

चीन की टीम ने इस एकतरफा मुकाबले को 25-9, 25-9, 25-9 से अपने नाम किया।

 भारतीय टीम की यह  ग्रुप चरण में दूसरी हार थी। टीम को पहले मैच में उत्तर कोरिया ने हराया था।

चीन और उत्तर कोरिया ने ग्रुप ए से ‘राउंड 12’ में जगह बना ली है, जबकि भारत अब ग्रुप जी में खिसक गया जहां वह नौवें से 12वें स्थान के लिए क्लासीफिकेशन के सेमीफाइनल में मंगोलिया से भिड़ेगा।

भारतीय टीम पिछले खेलों (जकार्ता 2018) में 10वें स्थान पर रही थी।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments