scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला शतरंज टीम ने वियतनाम को हराया, पुरुष टीम को उज्बेकिस्तान ने ड्रॉ पर रोका

भारतीय महिला शतरंज टीम ने वियतनाम को हराया, पुरुष टीम को उज्बेकिस्तान ने ड्रॉ पर रोका

Text Size:

हांगझोउ, 30 सितंबर (भाषा) आर वैशाली के शानदार खेल के दम पर दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला शतरंज टीम ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा के दूसरे दौर में वियतनाम पर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की।

  शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष टीम को उज्बेकिस्तान की मजबूत टीम ने 2-2 से बराबरी पर रोका। इस स्पर्धा सभी चार मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।

वैशाली ने काले मोहरों से खेलते हुए महिला ग्रैंडमास्टर वो थी किम फुंग के खिलाफ शुरुआती मुकाबले मे जीत दर्ज की।

देश की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरू हंपी और वंतिका अग्रवाल ने इसके बाद अपने-अपने मुकाबले ड्रॉ खेले। इसके बाद वी सविता श्री भी वियतनाम की थी बाओ ट्राम होआंग को बराबरी पर रोकने में सफल रही।

पुरुषों में डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी ने क्रमश: नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव, जवाखिर सिंदारोव, नोदिरबेक याकुबोएव, शम्सिद्दीन वोखिदोव के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments