हांगझोउ, 30 सितंबर ( भाषा ) भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की एशियाई खेलों में शुरूआत निराशाजनक रही जिसे पहले मैच में उत्तर कोरिया ने 3 . 1 से हरा दिया ।
भारत ने पहला सेट जीता लेकिन लय बरकरार नहीं रख सके । पूल ए के इस मैच में उत्तर कोरिया ने उसे 23 . 25, 25 . 22, 25 . 17 से हराया ।
उत्तर कोरिया की योंजू किम ने 30 अंक बनाये जबकि भारत की सूर्या ने 18 अंक जोड़े ।
भारत का सामना रविवार को अगले पूल मैच में चीन से होगा ।
भारतीय पुरूष टीम छठे स्थान पर रही थी ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
