scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलपंजाब एफसी ने डिफेंडर दिमित्रियोस चाटजिसाईयास से करार किया

पंजाब एफसी ने डिफेंडर दिमित्रियोस चाटजिसाईयास से करार किया

Text Size:

मोहाली, 20 सितंबर (भाषा) पंजाब एफसी ने बुधवार को यूनान के डिफेंडर दिमित्रियोस चाटजिसाईयास से आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सत्र के लिए करार करने की घोषणा की।

तीस साल का यह डिफेंडर यूनान, तुर्की और बेल्जियम में क्लबों के लिए खेल चुका है।

पंजाब एफसी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिमित्रियोस इस सत्र में पंजाब एफसी से जुड़ने वाले अंतिम विदेशी खिलाड़ी बने और वह आगामी सत्र में टीम के अहम सदस्य होंगे। ’’

क्लब के निदेशक ने कहा, ‘‘वह यूरोप के विभिन्न क्लबों में खेलने के बाद हमसे जुड़े हैं जिससे उनका अनुभव हमारे डिफेंस को मजबूत करने में मदद करेगा। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments