scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमखेलउनादकट और जयंत ने काउंटी में पदार्पण पर अपने-अपने मैचों में पांच विकेट झटके

उनादकट और जयंत ने काउंटी में पदार्पण पर अपने-अपने मैचों में पांच विकेट झटके

Text Size:

लंदन, 14 सितंबर (भाषा) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और स्पिनर जयंत यादव ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों क्रमश: ससेक्स और मिडिलसेक्स के लिए पांच-पांच विकेट झटके।

वामहस्त गेंदबाज उनादकट ने लीसेस्टरशर के खिलाफ दूसरी पारी में 32.4 ओवर में 94 देकर छह विकेट लिये और टीम को 15 रन की रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच की पहली पारी में भी तीन विकेट लिये थे।

ससेक्स के कप्तान और दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच की दोनों पारियों में 26 और 23 रन बनाये। उन्होंने इस दौरान लीसेस्टरशर के सलामी बल्लेबाज ऋषि पटेल का शानदार कैच भी लपका। इस जीत से टीम के डिवीजन एक में क्वालीफाई करने की उम्मीदें मजबूत हुई है।

जयंत ने मैनचेस्टर में डिवीजन एक के मैच में लंकाशर के खिलाफ 33 ओवर में 131 रन देकर पांच विकेट चटकाये। मिडिलसेक्स और लंकाशर का यह मुकाबला ड्रॉ पर छूटा।

काउंटी क्रिकेट पर पदार्पण कर रहे एक और भारतीय खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैच में पांच विकेट लिये। केंट का प्रतिनिधित्व कर रहे इस खिलाड़ी ने डिवीजन एक मैच में नॉटिंघमशर के खिलाफ दो पारियों में 63 रन देकर तीन और 43 रन देकर दो विकेट चटकाये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments