scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलदीक्षा और अमनदीप की सधी शुरूआत

दीक्षा और अमनदीप की सधी शुरूआत

Text Size:

हिलवर्सम (नीदरलैंड), आठ सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और अमनदीप द्राल ने शुक्रवार को यहां बिग ग्रीन एग ओपन के पहले दिन सधी हुई शुरुआत की।

दीक्षा पहले दौर में एक-अंडर 71 के कार्ड के साथ संयुक्त 24वें स्थान पर है। उन्होंने छह बर्डी और पांच बोगी लगाई।

अमनदीप ने अभी अपने 10वें होल तक का खेल पूरा किया है। वह भी एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 24वें स्थान पर रहे।

रिधिमा दिलावरी (75) संयुक्त 86वें स्थान पर और त्वेसा मलिक (77) संयुक्त रूप से 100वें स्थान पर है।

वाणी कपूर ने निराशाजनक शुरूआत की है।छह होल के खेल के बाद उनका स्कोर छह ओवर का है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments