scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलदीक्षा को आयरिश ओपन में एकल बढ़त

दीक्षा को आयरिश ओपन में एकल बढ़त

Text Size:

डबलिन (आयरलैंड), 31 अगस्त (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सात अंडर 65 का कार्ड खेला जिसे वह ड्रोमोलैंड में चल रहे आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन के बाद एकल बढ़त पर हैं।

रोहतक की रहने वाली 22 वर्षीय दीक्षा ने एक भी बोगी नहीं की और इस सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बराबरी भी की। उन्होंने जून में चेक लेडीज ओपन के दूसरे दौर में 65 का कार्ड खेला था जिससे वह यह टूर्नामेंट जीतने में सफल रही थी।

महिलाओं के यूरोपीय टूर के आर्डर ऑफ मेरिट में पांचवें स्थान पर चल रही दीक्षा का लक्ष्य इस सूची में शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल होना है। ऐसा माना जा रहा है कि मेरिट सूची में चोटी पर रहने वाली चार खिलाड़ियों को एलपीजीए में खेलने का मौका मिलेगा।

आयरिश ओपन में दीक्षा के बाद दूसरे स्थान पर भारतीय मूल की अमेरिकी खिलाड़ी गुरलीन कौर हैं। ह्यूस्टन की रहने वाली इस खिलाड़ी ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला। वह फ्रांस की इमा ग्रेची के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में रिधिमा दिलावरी ने इवन पार 72 का कार्ड खेला और संयुक्त 33वें स्थान पर हैं।

वाणी कपूर और त्वेसा मलिक ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 63वें स्थान पर हैं। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अमनदीप द्राल तीन ओवर 75 का कार्ड खेलकर संयुक्त 109वें स्थान पर चल रही हैं।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments