scorecardresearch
Friday, 18 October, 2024
होमदेशचंद्रयान-3 ने तीन में से दो लक्ष्य किए हासिल, ISRO ने दी जानकारी, कहा- अब तीसरे उद्देश्य पर काम जारी

चंद्रयान-3 ने तीन में से दो लक्ष्य किए हासिल, ISRO ने दी जानकारी, कहा- अब तीसरे उद्देश्य पर काम जारी

इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

Text Size:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को जानकरी दी कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं.

इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

इसरो ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर दी जानकारी में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है. तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.’’

वहीं शिनवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषिणा की चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की तारीख 23 अगस्त के दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा और जिस जगह पर इस यान का लैंडर ‘विक्रम’ उतरा, उस जगह को अब ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट के रूप में जाना जएगा.

उन्होंने यह घोषणा भी की कि 2019 में चंद्रयान-2 ने जिस जगह पर अपने पदचिह्न छोड़े थे, चंद्रमा की उस जगह को अब ‘तिरंगा’ प्वाइंट के रूप में जाना जाएगा.


यह भी पढे़ं : मोदी, नेहरू के ‘ग्लोबल साउथ’ को वापस लाए हैं, लेकिन यह भूगोल, भू-राजनीति, अर्थशास्त्र पर खरा नहीं उतरता


 

share & View comments