scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलजीपीबीएल के पहले मैच में बेंगलुरु टाइगर्स का मुकाबला मुंबई वॉल्व्स से

जीपीबीएल के पहले मैच में बेंगलुरु टाइगर्स का मुकाबला मुंबई वॉल्व्स से

Text Size:

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा) मेजबान बेंगलुरु टाइगर्स की टीम 27 अगस्त से शुरू होने वाले ग्रां प्री बैडमिंटन लीग (जीपीबीएल) के दूसरे सत्र के शुरुआती मैच में मुंबई वॉल्व्स से भिड़ेगी।

इसके अलावा पहले दिन चेन्नई सुपरस्टार्स का सामना नॉर्थईस्ट राइनोज से होगा।

हैदराबाद हाउंड्स, पुणे पैंथर्स, केरल टस्कर्स और गुजरात लायंस लीग में भाग लेने वाली अन्य टीम हैं। यह प्रतियोगिता 13 दिन तक चलेगी और इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे।

यह लीग इस बार नए प्रारूप में खेली जाएगी जहां सभी आठ टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है । लीग चरण में प्रत्येक टीम पांच-पांच मैच खेलेगी ।

लीग चरण की समाप्ति के बाद चोटी पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

भाषा पंत नमिता

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments