scorecardresearch
Thursday, 19 September, 2024
होमदेशचांद के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3, ISRO ने जारी की नई तस्वीरें

चांद के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3, ISRO ने जारी की नई तस्वीरें

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के कई लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं.

Text Size:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) में कैद की गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं.

एलएचडीएसी को इसरो के अहमदाबाद स्थित प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र ‘स्पेस ऐप्लीकेशंस सेंटर’ (एसएसी) ने विकसित किया है. यह कैमरा लैंडिंग के लिहाज से सुरक्षित उन क्षेत्र की पहचान करने में मदद करता है, जहां बड़े-बड़े पत्थर या गहरी खाइयां नहीं होती हैं.

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के कई लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं.

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और इसका मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है.

इसरो ने रविवार को ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा है, “चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को लगभग आईएसटी 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. शुभकामनाओं और सकारात्मकता के लिए धन्यवाद! आइए एक साथ यात्रा का अनुभव जारी रखें.”

इसकी लाइव गतिविधियां इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को 17:27 IST पर उपलब्ध होंगी.


यह भी पढ़ें: चांद की सतह के नीचे दबा है यह कैसा रहस्य, साइंटिस्ट भी जानकर हैरान हैं


 

share & View comments