scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलजीव मिल्खा सिंह लीजेंड्स टूर में संयुक्त छठे स्थान पर

जीव मिल्खा सिंह लीजेंड्स टूर में संयुक्त छठे स्थान पर

Text Size:

लंदन, 13 अगस्त (भाषा) भारत के दिग्गज गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने लीजेंड्स टूर ट्रॉफी के पहले टूर्नामेंट के शुरुआती दिन चार अंडर 68 का स्कोर बनाया।

जीव ने अंतिम नौ होल में लगातार पांच बर्डी बनाई। उन्होंने कुल छह बर्डी बनाई लेकिन इस बीच दो बोगी भी की। वह पहले दौर के बाद संयुक्त छठे स्थान पर हैं।

स्वीडन के जोकिम हेगमैन और वेल्शमैन स्टीफन डोड ने शुरुआती दिन के बाद संयुक्त बढ़त पर हैं।

जीव ने अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह वेल्स में सीनियर ओपन में संयुक्त 14वें और फिर जेसीबी चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे थे।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments