scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलभारत की अंडर-31 ब्रिज टीम ने विश्व युवा चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

भारत की अंडर-31 ब्रिज टीम ने विश्व युवा चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

Text Size:

वेल्डोवेन (नीदरलैंड), आठ अगस्त (भाषा) भारत की अंडर-31 ब्रिज टीम ने हाल में समाप्त हुई विश्व युवा ब्रिज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय टीम ने बलगारिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन वह इस मुकाम पर फ्रांस से करीबी अंतर से हार गया। भारतीय टीम ने इसके बाद कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में चीन को 112-104 के अंतर से हराया।

भारत अंडर-31 टीम की अगुवाई कोच और गैर खिलाड़ी कप्तान शिबनाथ डे सरकार कर रहे थे जिन्होंने जकार्ता एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व तीन जोड़ियों सायंतन कुशारी-साग्निक रॉय, प्रीतम दास-सौविक कर और स्वर्णाशीष चटर्जी-विक चक्रवर्ती ने किया।

ब्रिज चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों का भी हिस्सा है। भारतीय सीनियर टीम इससे पहले इस महीने के आखिर में मोरक्को में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments