scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलक्रिकेटर सरफराज खान ने कश्मीर में शादी की

क्रिकेटर सरफराज खान ने कश्मीर में शादी की

Text Size:

श्रीनगर, छह अगस्त (भाषा) मुंबई के क्रिकेटर सरफराज खान ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की से शादी की।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज को अपने ससुराल में काली शेरवानी में देखा जा सकता है।

खान ने एक स्थानीय पोर्टल के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ कश्मीर में शादी करना किस्मत में था।’’

घरेलू क्रिकेट पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अगर अल्लाह की मर्जी हुई तो मैं एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा।’’

क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गये थे।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments