जकार्ता, पांच अगस्त (भाषा) भारत के वीर अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह शनिवार को यहां इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 15वें स्थान पर पहुंच गए।
अहलावत पहले नौ होल में पार स्कोर पर थे लेकिन अंतिम नौ होल में उन्होंने पांच बर्डी बनाई और इस बीच कोई बोगी नहीं की।
कट में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में विराज मडप्पा (69) संयुक्त 22वें, कार्तिक शर्मा (71) और एस चिक्कारंगप्पा (71) संयुक्त 34वें और राशिद खान (73) संयुक्त 55वें स्थान पर हैं। नौ अन्य भारतीय कट से चूक गए।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
