गुवाहाटी, 27 जुलाई (भाषा) नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2023-24 सत्र के लिए युवा खिलाड़ियों फ्रेडी चावंगथानसांगा और शिघिल नामब्रथ के साथ अनुबंध किया है।
इन दोनों खिलाड़ियों के टीम के साथ जुड़ने से आगामी सत्र के लिए क्लब के नए अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या 11 हो गई है। फ्रेंचाइजी ने इस दौरान आठ भारतीय खिलाड़ियों से अनुबंध किया।
फ्रेडी और शिघिल दोनों ने क्लब के साथ दो-दो साल का अनुबंध किया है।
ये दोनों बेंगलुरू एफसी के युवा ढांचे का हिस्सा रहे हैं और दूसरी डिविजन में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इसी साल रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी इन दोनों ने युवा मिडफील्डर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और अब आईएसएल में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
