scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलदबंग दिल्ली टीटीसी ने यू मुंबा टीटी को हराया

दबंग दिल्ली टीटीसी ने यू मुंबा टीटी को हराया

Text Size:

पुणे, 24 जुलाई (भाषा) भारत की आयहिका मुखर्जी ने उलटफेर करते हुए अपने से बेहतर रैंकिंग वाली लिली झैंग को हराया जिससे दबंग दिल्ली टीटीसी ने सोमवार को यहां अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग में यू मुंबा टीटी को 11-4 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

आयहिका ने अमेरिका की लिली को 2-1 से हराकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी।

जॉन पर्सोन ने इसके बाद मानव ठक्कर को 3-0 से हराया।

जी साथियान और बारबरा बेलाजोवा की दिल्ली की जोड़ी ने मिश्रित युगल में मानव और लिली को 2-1 से हराकर अपनी टीम की स्थिति मजबूत की।

दुनिया के 18वें नंबर के कादरी अरूणा ने साथियान को 2-1 से हराया लेकिन यू मुंबा को हार से नहीं बचा सके।

मुकाबले के अंतिम मैच में श्रीजा अकुला ने दिया चितले को 3-0 से हराकर दिल्ली की टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments