मोहाली, 24 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टीम पंजाब एफसी ने अंडर-17 विश्व कप 2017 में भारत की अगुआई करने वाले अमरजीत सिंह कियाम सहित पांच खिलाड़ियों के साथ अनुबंध किया है।
आईएसएल में जगह बनाने वाली पहली आईलीग टीम पंजाब एफसी ने फारवर्ड रंजीत सिंह पंडारे, मिडफील्डर रिकी शाबोंग और डिफेंडर निखिल प्रभु और तेज कृष्णा के साथ भी अनुबंध की घोषणा की।
कियाम एफसी गोवा से उधार पर पंजाब एफसी से जुड़ेंगे।
मेघालय के मिडफील्डर शाबोंग इंडियन एरोज और मोहन बागान के लिए खेल चुके हैं। वह 2022-23 सत्र में आईएसएल खिताब जीतने वाली मोहन बागान की टीम का हिस्सा थे।
रंजीत ने पिछले आईलीग सत्र में मुंबई केंक्रे एफसी के लिए तीन गोल दागे। वह अगले दो सत्र पंजाब एफसी के लिए खेलेंगे।
पिछले सत्र में ओडिशा एफसी के साथ आईएसएल पदार्पण करने के बाद प्रभु पंजाब एफसी से जुड़ेंगे। वह आईएसएल के पिछले सत्र के दूसरे हाफ में एफसी गोवा के लिए भी खेले।
तेज केरल ब्लास्टर्स के रिजर्व खिलाड़ियों का हिस्सा रह चुके हैं।
भाषा सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
