scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलआईसीसी ने अंपायर शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू किया

आईसीसी ने अंपायर शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू किया

Text Size:

दुबई, 24 जुलाई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को अपने अंपायरों के लिए शिक्षा पाठ्यक्रम की शुरुआत की जिसे आईसीसी अंपायर फाउंडेशन सर्टिफिकेट नाम दिया गया है।

यह प्रवेश स्तर का पाठ्यक्रम है जिसमें अंपायरिंग के बुनियादी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा जिससे कि नए अंपायर क्लब स्तर के मुकाबलों में अधिकारी की भूमिका निभाने से पहले खेल के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

यह कोर्स ऑनलाइन और मुफ्त होगा। यह आईसीसी के प्रशिक्षण और शिक्षा कार्यक्रम का हिस्सा है जबकि आईसीसी कोचिंग पाठ्यक्रम लेवल दो सहित आगे के पाठ्यक्रम इस साल शुरू होंगे।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments