scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलएआईएफएफ ने महिला फुटबॉल ओलंपिक क्वालीफायर के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

एआईएफएफ ने महिला फुटबॉल ओलंपिक क्वालीफायर के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस साल होने वाले एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर की टीम के चयन के लिए सोमवार को राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेने वाली 34 खिलाड़ियों की घोषणा की।

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने किर्गिस्तान को 5-0 और 4-0 से हराकर ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बनाई।

भारत ताशकंद में होने वाले एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के ग्रुप सी में 26 अक्टूबर को जापान, 29 अक्टूबर को वियतनाम और एक अक्टूबर को मेजबान उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा।

शिविर भुवनेश्वर में 30 जुलाई से शुरू होगा।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं।

गोलकीपर: सौम्या नारायणसामी, मेइबाम लिनथोइनगांबी देवी, श्रेया हुड्डा।

डिफेंडर: लोइटोंगबम आशालता देवी, नगंगबम स्वीटी देवी, संजू, रितु रानी, सोरोखैबम रंजना चानू, मिशेल मार्गरेट कास्टन्हा, डालिमा छिब्बर, मनीषा पन्ना, अस्तम ओरांव, जूली किशन, सिल्की देवी, जाबामनी टुडु।

मिडफील्डर: प्रियंगका देवी, अंजू तमांग, इंदुमती कथिरेसन, संगीता बासफोर, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, आसिम रोजा देवी, कार्तिका अंगमुथु।

फारवर्ड: डेंगमेई ग्रेस, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा कल्याण, अपूर्णा नारजार, नेहा, सुमति कुमारी, रेनु, करिश्मा पुरूषोत्तम शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, प्यारी शाशा, ज्योति, नगंगोम बाला देवी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments