scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलबेंगलुरु एफसी ने इंग्लैंड के स्ट्राइकर कर्टिस मेन के साथ करार किया

बेंगलुरु एफसी ने इंग्लैंड के स्ट्राइकर कर्टिस मेन के साथ करार किया

Text Size:

बेंगलुरु, 18 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग की पूर्व चैंपियन बेंगलुरू एफसी ने मंगलवार को इंग्लैंड के स्ट्राइकर कर्टिस मेन के साथ एक साल के करार करने की घोषणा की।

मेन हाल ही में स्कॉटिश प्रीमियरशिप में सेंट मिरेन के लिए खेल रहे थे। उन्होंने सुंदरलैंड एएफसी में अपना युवा करियर शुरू किया था। उन्होंने डार्लिंगटन एफसी अकादमी में फुटबॉल का ककहरा सीखा था।

मेन ने बेंगलुरू एफसी से करार करने के बाद कहा,‘‘ मेरी मैनेजर के साथ चर्चा हुई और मैं वास्तव में उससे खुश हूं। वह ख्याति प्राप्त कोच हैं और उन्होंने अभी तक क्लब के साथ शानदार भूमिका निभाई है। उम्मीद है कि मैं क्लब की सफलता में अपना अहम योगदान दूंगा।’’

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments