scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलकनाडा ओपन में जीत से विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे लक्ष्य सेन

कनाडा ओपन में जीत से विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे लक्ष्य सेन

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन कनाडा ओपन में खिताबी जीत के दम पर मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गये।

इक्कीस वर्षीय सेन ने कनाडा के कैलगरी में रविवार को एक रोमांचक फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग को 21-18, 22-20 से हराकर अपना दूसरा बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 खिताब जीता था।

सेन के 54901 अंक है और वह एचएस प्रणय के बाद भारतीय खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। प्रणय विश्व रैकिंग में एक पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके कुल 67677 अंक हैं।

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन 1,01,205 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग (95,661) और जापान के कोडाई नाराओका (62,063) का नंबर आता है।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments