scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलअर्जुन तेंदुलकर देवधर ट्रॉफी के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में

अर्जुन तेंदुलकर देवधर ट्रॉफी के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में

Text Size:

चेन्नई, 11 जुलाई (भाषा) महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पुड्डुचेरी में 24 जुलाई से होने वाली 50 ओवर की अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता देवधर ट्रॉफी के लिए मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली दक्षिण क्षेत्र की टीम में जगह मिली है।

कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक एमर्जिंग एशिया कप में खेलने वाले बी साई सुदर्शन को स्टैंडबाई खिलाड़ियों में रखा गया है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज अर्जुन ने इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में मुंबई इंडियन्स की ओर से पदार्पण किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अगस्त में एमर्जिंग ऑलराउंडर के शिविर में भी उन्हें जगह दी थी।

दक्षिण क्षेत्र के तेज गेंदबाजी आक्रमण में गोवा के अर्जुन के अलावा कर्नाटक के विद्वत कावेरापा और विजयकुमार विशाक तथा वी कौशिक को जगह मिली है।

टीम इस प्रकार है:

मयंक अग्रवाल (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, एन जगदीशन, रोहित रायुडू, केबी अरूण कार्तिक, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, वाशिंगटन सुंदर, विद्वत कावेरापा, विजयकुमार विशाक, कौशिक वी, रोहित रेडकर, सिजोमन जोसेफ, अर्जुन तेंदुलकर और बी साई किशोर।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments