scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलईडन में विश्व कप टिकटों की कीमतों की घोषणा

ईडन में विश्व कप टिकटों की कीमतों की घोषणा

Text Size:

कोलकाता, 10 जुलाई (भाषा) बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने सोमवार को कहा कि ईडन गार्डन्स पर होने वाले आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों को कम से कम 900 रुपये खर्च करने होंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले तथा सेमीफाइनल के टिकट 900 रुपये (अपर टीयर) से तीन हजार रुपये (बी, एल ब्लॉक) के बीच होंगे।

इन दो मुकाबलों के लिए अन्य टिकट 1500 रुपये (डी, एच ब्लॉक) और 2500 रुपये (सी, के ब्लॉक) के होंगे।

ईडन गार्डन्स को विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिली है और यहां 63500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

बांग्लादेश और पहले क्वालीफायर के बीच यहां होने वाले मुकाबले की टिकट सबसे कम 650 रुपये (अपर टीयर) होगी। इसके अलावा अन्य टिकट 1000 रुपये (डी एवं एच ब्लॉक) और 1500 रुपये (बी, सी, के, एल ब्लॉक) के होंगे।

इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के दो मुकाबलों के टिकट 800 रुपये (अपर टीयर) 1200 रुपये (डी, एच ब्लॉक), दो हजार रुपये (सी, के ब्लॉक) और 2200 रुपये (बी, एल ब्लॉक) होंगे।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments