scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलएएफआई को एशियाई एथलेटिक्स संघ ने सर्वश्रेष्ठ सदस्य महासंघ का पुरस्कार दिया

एएफआई को एशियाई एथलेटिक्स संघ ने सर्वश्रेष्ठ सदस्य महासंघ का पुरस्कार दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को सोमवार को एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) ने बैंकॉक में सर्वश्रेष्ठ सदस्य संघ के पुरस्कार से नवाजा।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने एएए की मेजबानी में हुए समारोह के दौरान पुरस्कार ग्रहण किया।

एएफआई ने पुरस्कार हासिल करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘भारतीय एथलेटिक्स के लिए शानदार दिन। एशियाई एथलेटिक्स संघ द्वारा आज एएफआई को सर्वश्रेष्ठ सदस्य महासंघ के पुरस्कार से नवाजा गया। एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।’’

सुमारिवाला एशियाई एथलेटिक्स प्ररिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक में हैं।

भारतीय टीम दिल्ली और बेंगलुरू से शनिवार रात पांच दिवसीय एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई।

चैंपियनशिप की शुरुआत बैंकॉक में बुधवार को होगी।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments