पेबल बीच (कैलीफोर्निया), 10 जुलाई (भाषा) भारत की अदिति अशोक अंतिम दौर में पार 72 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अमेरिका महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर रहीं।
अदिति ने अंतिम दौर में एक बर्डी और एक बोगी की। टूर्नामेंट में अदिति का कुल स्कोर चार ओवर रहा।
रविवार को एलिसन कोर्पस 20 साल में अमेरिकी ओपन गोल्फ खिताब जीतने वाली पहली अमेरिकी खिलाड़ी बनीं।
एलिसन का कुल स्कोर नौ अंडर 279 रहा। उन्होंने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया। वह चारों दौर में पार या अंडर पार स्कोर बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं।
भाषा सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
