बेंगलुरू, 10 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी बेंगलुरू एफसी ने सोमवार को सलाम जॉनसन के साथ तीन साल का करार करने की घोषणा की जो 2026 में सत्र के अंत तक प्रभावी होगा।
आईलीग में टिड्डिम रोड एथलेटिक यूनियन एफसी का प्रतिनिधित्व करने वाले 21 साल के जॉनसन इससे पहले लोनस्टार कश्मीर एफसी और ईस्ट बंगाल अंडर-18 टीम के लिए भी खेल चुके हैं।
गुवाहाटी के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में करियर की शुरुआत करने वाले मणिपुर के जॉनसन को 2022-23 में आईलीग का ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया।
जॉनसन 2023-24 इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट से पहले सत्र पूर्व सत्र तैयारी के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।
भाषा
सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
