हैदराबाद, 10 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम हैदराबाद एफसी ने 2022-23 लीग शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी से डिफेंडर विग्नेश दक्षिणमूर्ति को अपने साथ जोड़ा है।
क्लब ने सोमवार को चार साल के इस करार की जानकारी दी लेकिन इसकी राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
पच्चीस साल के विग्नेश 2023-24 सत्र से पूर्व क्लब के साथ जुड़ने वाले पहले नए खिलाड़ी हैं।
मैसूर के श्रीरामपुरा में जन्में विग्नेश ने अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरू में ओजोन एफसी के साथ की लेकिन 2018 में मुंबई सिटी से जुड़ गए।
विग्नेश ने तब से मुंबई सिटी की ओर से 50 से अधिक मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 2020-21 सत्र में आईएसएल शील्ड और ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे।
वह 2022 में एएफसी चैंपियन्स लीग में भी मुंबई के अभियान का हिस्सा रहे।
भाषा सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
