scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशहिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ आई, मंडी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ आई, मंडी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

शिमला, 29 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लाहौल और स्पीति के उदयपुर में बाढ़ आने के बाद संसारी-किल्लर-तांदी सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने यह जानकारी दी।

केंद्र ने बताया कि राज्य में भूस्खलन की कोई बड़ी घटना होने की सूचना नहीं है।

इसके अनुसार, टिंडी क्षेत्र में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई क्योंकि स्थानीय मौसम कार्यालय ने पांच जुलाई तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम कार्यालय के अनुसार शिमला में 51 मिलीमीटर (मिमी), मशोबरा में 44 मिमी, घमौर में 40.2 मिमी, डलहौजी में 30 मिमी, कांगड़ा में 19 मिमी, धर्मशाला में 18.2 मिमी और नारकंडा में 14 मिमी बारिश हुई।

मंडी जिले में पंडोह के निकट अचानक आई बाढ़ के बाद मंगलवार को लापता हुई एक महिला का शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया, जिससे राज्य में मानसून के मौजूदा मौसम में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।

भाषा

देवेंद्र सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments