scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमणिपुर: बिष्णुपुर में घंटों फंसे रहने के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर रवाना

मणिपुर: बिष्णुपुर में घंटों फंसे रहने के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर रवाना

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

इम्फाल, 29 जून (भाषा) मणिपुर दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिष्णुपुर में घंटों फंसे रहने के बाद चुराचांदपुर जाने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे गांधी के काफिले को राज्य की राजधानी से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में पुलिस ने रोक दिया था।

हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने चुराचांदपुर जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी हेलीकॉप्टर में उनके साथ थे।’’

सूत्रों ने बताया कि हिंसा प्रभावित मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर आये कांग्रेस नेता गांधी बिष्णुपुर से इम्फाल हवाई अड्डे पर वापस आये और हेलीकॉप्टर में सवार हुए।

गांधी का काफिला क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहा था।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments