scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआरएसी एनर्जी ने तेलंगाना में नई बैटरी उत्पादन इकाई शुरू की

आरएसी एनर्जी ने तेलंगाना में नई बैटरी उत्पादन इकाई शुरू की

Text Size:

हैदराबाद, 29 जून (भाषा) हैदराबाद की इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचा कंपनी आरएसी एनर्जी ने यहां नई बैटरी उत्पादन इकाई शुरू की है। यह इकाई 10,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस इकाई का उद्घाटन बुधवार को हुआ। इस संयंत्र की क्षमता प्रतिवर्ष 30,000 बैटरी विनिर्माण की है।

बयान के अनुसार, यह इकाई कंपनी के 2025 तक 80,000 दोपहिया और तिपहिया वाहनों तक अपनी पहुंच बनाने के लक्ष्य का हिस्सा है। कंपनी का इसी समयसीमा तक 2,50,000 बदलने योग्य बैटरी परिचालन में लाने का लक्ष्य है।

कंपनी ने बताया कि नई इकाई इंजीनियरों और डिजायनरों को नवाचार की सीमाएं बढ़ाने को लेकर सहयोगात्मक परिवेश प्रदान करेगी। साथ ही ईवी के लिए अत्याधुनिक बैटरी प्रौद्योगिकियां विकसित करने और कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में भी मदद करेगी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments