scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशनोएडा : बिजली के खंभे से टकराकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

नोएडा : बिजली के खंभे से टकराकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), 29 जून (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी मॉल के पास बुधवार रात को एक युवक की मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि 18 वर्षीय तौफीक देर रात करीब दो बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और गौर सिटी वन के पास बिजली के खंभे से टकरा गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments