scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बकरीद का जश्न

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बकरीद का जश्न

Text Size:

अमरावती, 29 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व का जश्न मनाया।

आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा में इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी और कहा कि इस पर्व को पैगंबर इब्राहिम के त्याग की याद में मनाया जाता है।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने भी बकरीद के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि बकरीद एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को अपनी चीजों को दूसरे के साथ साझा करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अल्लाह के प्रति मुस्लिमों का समर्पण दर्शाता है।

तेलंगाना में भी बकरीद की धूम रही और मुसलमानों ने हैदराबाद और राज्य के अन्य स्थानों में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने बकरीद की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने एक संदेश में कहा, ‘मैं बकरीद त्योहार के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। तेलंगाना के सभी मुसलमानों को खुशी, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ बकरीद की शुभकामनाएं।’

उन्होंने कहा कि यह पर्व इस्लामी आस्था में एक विशेष स्थान रखता है, जो संसाधनों को साझा करने, दान, श्रद्धा और जरूरतमंदों की सहायता करने के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है।

इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि बकरीद का त्योहार श्रद्धा, त्याग, करुणा और विश्वास के गुणों को विकसित करता है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सभी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को समान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुस्लिम अल्पसंख्यकों के विकास और कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि बकरीद श्रद्धा और बलिदान का प्रतीक है।

भाषा अभिषेक

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments