scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के पेशावर में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के पेशावर में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Text Size:

पेशावर, 24 जून (भाषा) पाकिस्तान के पेशावर शहर में शनिवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लक्षित हमलों की यह ताजा घटना है।

मनमोहन सिंह नामक सिख व्यक्ति पेशावर के उपनगरीय इलाके रशीद गढ़ी से आंतरिक शहर क्षेत्र की ओर जा रहा था कि तभी गुलदारा चौक काकशाल के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मनमोहन सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में किसी सिख व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना है। शुक्रवार को पैरों में गोली लगने से एक सिख व्यक्ति घायल हो गया था। गौरतलब है कि मार्च में अज्ञात हमलावरों ने शहर में एक सिख व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments