scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलमहिला एमर्जिंग एशिया कप: श्रेयंका के पांच विकेट से भारत ने हांगकांग को नौ विकेट से हराया

महिला एमर्जिंग एशिया कप: श्रेयंका के पांच विकेट से भारत ने हांगकांग को नौ विकेट से हराया

Text Size:

मांगकॉक (हांगकांग), 13 जून (भाषा) उभरती हुई ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने दो रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारत की अंडर-23 महिला टीम ने महिला एमर्जिंग एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग की अनुभवहीन टीम के खिलाफ नौ विकेट की आसान जीत के साथ की।

पहली महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से प्रभावी प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में शामिल रही 20 साल की श्रेयंका की ऑफ स्पिन गेंदबाजी के सामने हांगकांग की टीम 14 ओवर में सिर्फ 34 रन पर सिमट गई। हांगकांग की ओर से सलामी बल्लेबाज मारिको हिल ने 19 गेंद में 14 रन बनाए।

अंडर-19 विश्व कप भारत की स्टार खिलाड़ी बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप (दो रन पर दो विकेट) और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा (12 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

इसके जवाब में भारत ने जी त्रीशा की नाबाद 19 रन की पारी की बदौलत 5.2 ओवर में एक विकेट पर 38 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments