scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलदीक्षा कट से चूकी, शुभंकर ने बोगीरहित दौर खेला

दीक्षा कट से चूकी, शुभंकर ने बोगीरहित दौर खेला

Text Size:

स्टॉकहोम, 10 जून ( भाषा ) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने बोगीरहित दूसरा दौर खेलकर स्कैंडेनेवियन मिश्रित ओपन में कट में प्रवेश कर लिया लेकिन दीक्षा डागर चूक गई ।

शर्मा ने पहले दौर में निराशाजनक 75 का स्कोर किया था लेकिन दूसरे दौर में कोई बोगी नहीं किया जबकि चार बर्डी लगाये । वह संयुक्त 48वें स्थान पर हैं ।

वहीं दीक्षा ने पहले दौर में पांच ओवर और दूसरे में तीन ओवर का स्कोर किया और कट में जगह नहीं बना सकी ।

इंग्लैंड की डेल विटनेल ने छह स्ट्रोक्स की बढत बना ली है ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments