scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलआस्ट्रेलिया के पास 374 रन की बढत

आस्ट्रेलिया के पास 374 रन की बढत

Text Size:

लंदन, 19 जून ( भाषा ) भारत ने दो विकेट चटकाये लेकिन आस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के चौथे दिन लंच छह विकेट पर 201 रन बनाकर कुल 374 रन की बढत ले ली ।

आस्ट्रेलिया को सुबह के सत्र में 26 ओवर में 78 रन बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी । एलेक्स कारी ने 61 गेंद में 41 रन बनाये जबकि मिचेल स्टार्क 11 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

बेहद गर्मी के बीच पिच तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों की मदद कर रही है ।

आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 123 रन से आगे खेलना शुरू किया । मार्नस लाबुशेन तीसरे ओवर में विकेट गंवा बैठे जिन्होंने 126 गेंद में 41 रन बनाये । वह अपने कल के स्कोर पर ही उमेश यादव की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद का शिकार हुए ।

गेंद 44 ओवर पुरानी हो चुकी है जिससे उमेश और मोहम्मद शमी ने रिवर्स स्विंग लेने की कोशिश की । रविंद्र जडेजा ने 18 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिये । उन्हें आठवें ओवर में गेंद सौंपी गई और यह रणनीति कारगर साबित हुई ।

उन्होंने कैमरन ग्रीन का विकेट चटकाया जो आगे बढकर रक्षात्मक स्ट्रोक खेलने के चक्कर में आउट हुए ।

बल्लेबाजी के दौरान ऊंगली की चोट का शिकार हुए अजिंक्य रहाणे एहतियात के तौर पर फील्डिंग के लिये नहीं उतरे ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments