scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलओवल की पिच उछाल भरी होगी: क्यूरेटर

ओवल की पिच उछाल भरी होगी: क्यूरेटर

Text Size:

लंदन, छह जून (भाषा) ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए पिच उछाल भरी होगी।

ओवल की पिच पारंपरिक रूप से उछाल भरी होती है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है लेकिन इस बार इसके व्यवहार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल पहला टेस्ट मैच होगा जो कि जून में यहां खेला जाएगा।

मैच की पूर्व संध्या पर पिच पर घास दिख रही थी लेकिन खेल शुरू होने से पहले इसे काटा जा सकता है। बादल छाए रहने से ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिल सकता है जबकि भारतीय टीम चाहेगी कि धूप खिली रहे।

फोर्टिस ने रविचंद्रन अश्विन से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा,‘‘ यह ओवल की अच्छी पिच होगी। एक चीज है कि इसमें उछाल होगी। पिच उछाल भरी होगी। उम्मीद है कि बारिश नहीं होगी।’’

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments