scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलकेरल के मुख्यमंत्री ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 का खिताब जीतने के लिए प्रणय को बधाई दी

केरल के मुख्यमंत्री ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 का खिताब जीतने के लिए प्रणय को बधाई दी

Text Size:

तिरूवनंतपुरम, 29 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कुआलालंपुर में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट का पुरुष एकल का खिताब जीतने पर सोमवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय को बधाई दी।

विजयन ने कहा कि प्रणय ने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ केरल को गौरवांवित किया है बल्कि इससे युवा खिलाड़ी भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मलेशिया मास्टर्स 2023 में शानदार जीत के लिए एचएस प्रणय को बधाई। उनके बेजोड़ प्रदर्शन ने केरल को गौरवांवित किया है और युवा खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। चमकते रहो एचएस प्रणय।’’

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी केरल के प्रणय ने रविवार को तीन गेम तक चले फाइनल में चीन के वेंग होंग येंग को हराकर खिताब जीता।

प्रणय का यह पहला विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) विश्व टूर खिताब है। यह भारत का 2023 का पहला एकल खिताब भी है।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments