scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलभारत अलमाटी शॉटगन विश्व कप में पांचवें स्थान पर

भारत अलमाटी शॉटगन विश्व कप में पांचवें स्थान पर

Text Size:

अलमाटी, 28 मई ( भाषा ) भारत आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में यहां एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा ।

भारत की दोनों जोड़ियां ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक नहीं जीत सकीं ।

पृथ्वीराज टोंडाइमन और श्रेयसी सिंह 150 में से 136 निशाने लगाकर पांचवें स्थान पर रहे । कांस्य पदक 137 स्कोर वाली जोड़ी को मिला ।

जोरावर संधू और प्रीति रजक की जोड़ी 134 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रही । कजाखस्तान की मारिया दमित्रियेंको और विक्टर के ने 142 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता जबकि तुर्की को रजत और ईरान को कांस्य पदक मिला ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments