scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमखेलविश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल विजेता को मिलेंगे 16 लाख डॉलर

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल विजेता को मिलेंगे 16 लाख डॉलर

Text Size:

दुबई , 26 मई ( भाषा ) भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के विजेता को 16 लाख डॉलर ईनामी राशि के तौर पर मिलेंगे जबकि उपविजेता को आठ लाख डॉलर दिये जायेंगे ।

आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की । आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल सात से 11 जून तक ओवल पर खेला जायेगा ।

टूर्नामेंट की ईनामी राशि उतनी ही है जितनी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2019 . 21 की थी । उस समय केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने 16 लाख डॉलर ईनामी राशि और चमचमाती गदा जीती थी ।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की कुल 38 लाख डॉलर ईनामी राशि में से सभी नौ टीमों को हिस्सा मिलेगा । दक्षिण अफ्रीका को 2021 . 23 में तीसरे स्थान पर रहने के लिये 450000 डॉलर मिलेंगे ।

इंग्लैंड को चौथे स्थान पर रहने के 350000 डॉलर मिलेंगे । श्रीलंका को पांचवें स्थान पर रहने के दो लाख डॉलर दिये जायेंगे । बाकी टीमों को एक एक लाख डॉलर मिलेंगे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments