scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा पावर का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 48 प्रतिशत बढ़कर 939 करोड़ रुपये पर

टाटा पावर का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 48 प्रतिशत बढ़कर 939 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) टाटा पावर का मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 939 करोड़ रुपये पहुंच गया। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 632 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एकीकृत राजस्व 6 प्रतिशत बढ़कर 12,755 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 12,085 करोड़ रुपये था। इस वृद्धि का कारण, वितरण कंपनियों में अधिक बिक्री और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी है।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ भी वित्त वर्ष 2021-22 के 2,156 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,810 करोड़ रुपये हो गया।

एकीकृत राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 के 42,576 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्तवर्ष 2022-23 में 56,033 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए शेयरधारकों को एक रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर दो रुपये (200 प्रतिशत) के लाभांश की सिफारिश की है।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) प्रवीर सिन्हा ने बयान में कहा, ‘‘बिजली की बढ़ती जरूरत ने हमें अपनी गति मजबूत रखने में सक्षम बनाया है। हम भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ देश की मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments